
फ़िल्मी जगत के जाने मने सितारे (राजपाल यादव ) इन दिनों काफी बुरे समय से गुजर रहे है। 4 फरवरी 2026 को हाई कोर्ट ने इन्हे दिल्ली के तिहार जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया हैं।
जानकारी के अनुसार राजपल यादव ने 2010 में मुरली प्रॉजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ का लोन लिया था। अपनी खुद की फिल्म (अता पत्ता लापता ) को बनाने के लिए , इस फिल्म के लीड रोल में इन्होंने खुद काम किया था। ये फिल्म 2012 में प्रकासित हुई थी। इस फिल्म को बनाने में लगी कुल राशि लगभग 11 करोड़ थी, हलाकि इस फिल्म को जनता का कुछ खास प्यार नहीं मिला और फिल्म की कमाई बहुत कम रही,
और इसी कारन से वो अपना लोन भी नहीं अदा कर सके , 2010 में लिया गया 5 करोड़ राशि 2026 में बढ़ कर पुरे 9 करोड़ की हो चुकी है।
कोर्ट ने दिए थे काफी समय :
लोन में ली गयी राशि कंपनी को समय से न लौटने की वजह से 2018 में मेट्रोपोलिटम मजिस्ट्री कोर्ट ने राजपाल यादव को 6 महीने की सजा सुनाई थी। यह केस दिल्ली हाई कोर्ट तक चला और जून 2024 में उन्हें मुआबजे की रकम को अदा करने को कहा ,वे इस में भी असमर्थ रहे। कोर्ट के कई अपीलों के बाद उन्होंने 2025 में 75 लाख रुपए चुकाए , उनके इन बरताव को नजर में रखते हुए फरवरी 2026 को हाई कोर्ट ने उन्हें तिहार जेल में रखने का फैसला किया। राजपाल यादव जी जब जेल के लिए जा रहे थे , उनके बड़े ही सरल शब्द थे की उनके पास लोन चुकाने के पैसे नहीं है और वो अब जेल जा रहे है।
किन सितारों ने बढ़या मदद के लिए हाथ :
राजपाल यादव ने फिल्म जगत में कई सरे फिल्मो में बहुत से बड़े-बड़े कलाकारों के संग काम किया है और अपनी एक बहुत अच्छी जगह बनाई है किन्तु उनके इस मुश्किल भरे समय में उनके करीबियों ने सामने आकर उनकी मदद नहीं की।
इस दौरान फिल्म हीरो कहो या रियल लाइफ के हीरो ( सोनू शुद ) सबसे पहले उन्होंने ही राजपाल यादव के लिए अपना हाथ मदद के लिए आगे किया है।उन्होंने कहा है की राजपाल यादव अकेले नहीं है हम उनके साथ खड़े है इनकी मदद करना कोई चैरिटी केस नहीं है बल्कि उनके प्रति हमारा सम्मान है वे हमारे सीनियर है हमने उनसे काफी कुछ सीखा है। किसी कारन से वे अभी संकट में है तो हमारा फर्ज बनता है उनकी मदद करे।
सोनू सूद की इस बात की रजामंदी देते हुए काफी लोगो ने आगे आकर मदद की गुहार लगाई है , सिंगर (गुरु रंधावा )ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पे पोस्ट करते हुए कहा कीआइए हम सब मिलकर हमारे सीनियर एक्टर राजपाल यादव जी की मदद करें, मैं उन्हें अपने आने वाले एक वीडियो में फीचर करने के लिए एडवांस अमाउंट ट्रांसफर करूंगा।

इसी दरमियाँ इंद्रजीत सिंह यादव जी ने अपनी दरियादिली दिखते हुए ,अपने जेम ट्यून्स म्यूजिक परिवार की तरफ से 1 करोड़ 11 लाख की राशि मदद के लिए दी है। और कहा की 15 फरवरी को शिवरात्रि है ,हमारी कोशिश रहेगी की राजपाल जी 14 फरवरी की साम तक घर वापिस आ जाए और शिवरात्रि अपने परिवार के साथ मनाएं।
